स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर धड़ाम, हरियाणा सरकार ने बंद किया बैंक के साथ ‘कारोबार’

AU Small Finance Bank Share Price: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 950.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हरियाणा सरकार ने धोखेबाजी से जुड़ी संदेहास्पद गतिविधियों के खुलासे के बाद बैंक को गवर्नमेंट बिजनेस से डी-इम्पैनल्ड (हटा दिया) कर दिया है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव उन रिपोर्ट्स के बाद देखने को मिला है, जिनके मुताबिक हरियाणा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने रविवार को जारी किए गए एक ऑफिशियल सर्कुलर में कहा है कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ सारे गवर्नमेंट बैंक अकाउंट्स को तत्काल प्रभाव से डी-इम्पैनल्ड किया जाएगा।

बैंक ने जारी किया है स्पष्टीकरणएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने रविवार को जारी किए गए एक स्पष्टीकरण में कहा है कि उसने दो संदेहास्पद अकाउंट्स को लेकर एक इंटरनल रिव्यू शुरू कर दिया है। बैंक ने कहा है कि इन दोनों बैंक अकाउंट्स को सभी जरूरी KYC जांच पूरी करने के बाद खोला गया था। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने IDFC फर्स्ट बैंक को भी डी-डी-इम्पैनल्ड कर दिया है। IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच के कुछ एंप्लॉयीज 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल पाए गए हैं। बैंक का कहना है कि चार संदेहास्पद ऑफिसर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। ये भी पढ़ें:निवेशकों को रास नहीं आया कंपनी का नया प्लान, शेयर क्रैश, 13% से अधिक लुढ़के

बैंक को क्यों किया गया है डी-इम्पैनल्डएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) को 16 फरवरी 2026 को हरियाणा सरकार के एक डिपार्टमेंट से एक कम्युनिकेशन मिला, जिसमें डिपार्टमेंट की तरफ से खोले गए एक खाते के अकाउंट ओपनिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़े डीटेल्स मांगे गए थे। बैंक ने बताया कि उसने अकाउंट से जुड़े सारे डीटेल्स उपलब्ध करा दिए थे। 18 फरवरी 2026 को बैंक को डिपार्टमेंट से एक अलग कम्युनिकेशन मिला, जिसमें गवर्नमेंट अकाउंट और बैंक के ही एक दूसरे कस्टमर अकाउंट के बीच संदेहास्पद गैर अधिकृत ट्रांजैक्शंस की जानकारी मांगी गई। इसी दिन, हरियाणा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने गवर्नमेंट बिजनेस के लिए डी-इम्पैनल्ड के बारे में बैंक को जानकारी दी। ये भी पढ़ें:₹590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 20% गिरा भाव

एक साल में 75% से ज्यादा चढ़ गए हैं बैंक के शेयरएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर पिछले एक साल में 75 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 24 फरवरी 2025 को 532.85 रुपये पर थे। बैंक के शेयर 23 फरवरी 2026 को 950.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में बैंक के शेयरों में करीब 25 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1038.75 रुपये है। वहीं, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 479 रुपये है।