हरियाणा- राजस्थान के बीच सितंबर में चलेगी स्पेशल ट्रेन: 30 दिन तक हर रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेवाड़ी: हरियाणा और राजस्थान के बीच सितंबर माह में रेलवे की ओर से दैनिक स्पेशल रेलगाड़ी चलाई जाएगी। स्पेशल रेलसेवा का लाभ हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर और रोहतक के यात्रियों को मिलेगा। 4 जिलों के 9 स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव रहेगा।

रेलगाड़ी संख्या 09639, मदार जंक्शन से रोहतक जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक (30 फेरे) लगाएगी। मदार जंक्शन से प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे रोहतक जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या 09640, रोहतक जंक्शन से मदार जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन सितंबर माह में रोहतक जंक्शन से प्रतिदिन दोपह 1.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार एक्सप्रेस स्पेशल राजस्थान के किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला तथा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में निजामपुर, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी के कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व रोहतक के अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे

गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर – दिल्ली सराय – बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 15 सिंतबर तक एवं दिल्ली सराय से 3 से 17 सितंबर तक 1 सेकेंड एसी व 3 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 से 15 सिंतबर तक एवं उदयपुर सिटी से 2 से 16 सितंबर तक 1 सेकेंड एसी व 3 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।