भिवानी; हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भिवानी के लोहारू सब डिपो की रोडवेज शुक्रवार रात को लोहारू से चरखी दादरी गई थी। रोडवेज बस का चरखी दादरी में नाइट स्टे था। मिली जानकारी के अनुसार, चरखी दादरी बस स्टैंड से रोडवेज बस चोरी कर ली गई। यहां से अज्ञात व्यक्ति रोडवेज बस को लेकर चला गया। इसके बाद रोडवेज द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।अखबार
जानकारी के मुताबिक, भिवानी रोडवेज जीएम दीपक कुंडू ने कहा कि शुक्रवार रात को लोहारू सब डिपो की बस लोहारू से चरखी दादरी गई थी। लेकिन रात को करीब 9 बजे यह रोडवेज बस चोरी हो गई। इसका पता लगते ही संबंधित चालक-परिचालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।