हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा जहां हैट्रिक लगाने की जुगत में है, वहीं दो बार पर्याप्त संख्याबल के बावजूद सीट गंवा चुकी कांग्रेस ने इस बार दाग धोने के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है। रविवार को लगातार दूसरे दिन दोनों पक्षों की ओर से विधायकों को वोट डालने का अभ्यास कराया गया, क्याेंकि मतदान में चूक पार्टी प्रत्याशी पर भारी पड़ सकती है।
हालांकि दो विधायकों वाले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिसकी भूमिका क्रॉस वोटिंग की स्थिति में अहम हो सकती है।
राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा कांग्रेस के विधायक हिमचाल के कसौली से चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना।
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज विधानसभा परिसर में वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। आज शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी और 5 बजे काउंटिंग होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंच गए हैं, जो थोड़ी देर में विधानसभा पहुंचेंगे।
मोहम्मद इलियास और चंद्र मोहन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी में गए। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज राज्य सभा चुनाव के लिए वोट डालने के व्हील चेयर पर आएंगे।
अब तक राज्यसभा चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल भेज दिया था। आज वो चंडीगढ़ वापस आए। कांग्रेसी विधायक अभी विधानसभा पहुंचे हैं।