सर्दियों में आलस करना बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का रिस्क, डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका!

सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग आलसी हो जाते हैं. लंबे समय तक रजाई और कंबल रहने की आदत आपके हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है. सुबह देर तक उठना और फिजिकल एक्टिविटी का भी कम होना हार्ट हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है. एशियन हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डॉ. प्रतीक चौधरी से जानते हैं सर्दियों में आलस करना कैसे आपके हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक है.

एक्सरसाइज में कमी
सर्दियों में लोग वॉक करना, जिम जाना और योग कम कर देते हैं. ठंड के मौसम में अक्सर लोग घर में आराम करते हैं. सर्दियों के मौसम में आराम करना हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर का कहना है कि रोजाना व्यायाम करना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है.जब सर्दियों में लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाते हैं तो हार्ट पर दबाव बढ़ने लगते हैं. एक्सरसाइज की कमी से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर और शुगल लेवल असंतुलित हो सकता है. जिससे हार्ट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है.

मोटापा
सर्दियों में भूख ज्यादा लगने लगती है ऐसे में लोग ऑयली और मीठी चीजों का सेवन अधिक करने लगते हैं. वहीं फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है जिस वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है. मोटापा हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक होता है. ज्यादा वजन होने की वजह से शरीर में फैट जमा हो जाता है जो कि धमनियों को संकरा बना देता है जिससे दिल को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

कोलेस्ट्रॉल पर दिखता है असर
सर्दियों के मौसम में हाई फैट फूडस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है. सर्दियों में LDL बढ़ जाता है वहीं HDL कम हो जाता है है. ठंड के मौसम में बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक होता है. दरअसल धमनियों में जब कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है को ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है जिस वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है.

डॉक्टर से जानें उपाय
सर्दियों के मौसम में आलस को खुद पर हावी ना होने दें. ठंड के मौसम में रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करें, इसके अलावा हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करें. खानपान में हरी सब्जियां, फल और फाइबर फूड्स को शामिल करें. ठंड के मौसम में ऑयली फूड्स का सेवन करने से बचें.