भारत में डायबिटीज की मरीज की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. डायबिटीज बीमारी को खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन डाइट और दवाई की मदद से आप शुगर कंट्रोल कर सकते हैं. शरीर में हाई शुगर लेवल होने पर सुबह-सुबह ये लक्षण नजर आते हैं. इन लक्षणों की अनदेखी ना करें.
धुंधला दिखना
शुगर लेवल बढ़ने पर सुबह-सुबह उठते धुंधला दिखाई देता है. अगर आपको आंखों से ठीक दिखाई नहीं दे रहा है तो हाई ब्लड शुगर का जांच कराएं. क्योंकि सुबह-सुबह धुंधला दिखना हाई शुगर लेवल का लक्षण हो सकता है.
मुंह का सूखना
सुबह उठते ही मुंह सुखना भी हाई शुगर लेवल का संकेत हो सकता है. सुबह उठते ही मुंह सूखने लगता है तो इसे नजरअंदाज ना करें. अगर आपको सुबह उठते ही बहुत प्यास लगती है तो हाई ब्लड शुगर लेवल का संकेत हो सकता है इसे नजरअंदाज है.
मतली
शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर सुबह-सुबह मतली की समस्या हो सकती है. उल्टी की शिकायत होना हाई शुगर लेवल का संकेत हो सकता है. सुबह उठते ही शरीर में कमजोरी महसूस होना भी हाई शुगर लेवल का संकेत हो सकता है.
हाथ पैरों में झुनझुनी
सुबह उठते ही हाथ-पैरों में झुनझुनी होना बल्ड शुगर लेवल का बड़ा संकेत हो सकता है. हाथ-पैरों की झुनझुनी को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं यह हाई ब्लड शुगर लेवल का संकेत हो सकता है.