CM सुक्खू पर IPC की इन धाराओं में चार क्रिमिनल केस, इस मुख्यमंत्री पर दर्ज है सबसे अधिक 89 मामले

शिमला: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने देशभर के मुख्यमंत्रियों पर एक रिपोर्ट जारी की है. ये रिपोर्ट मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों के पर आधारित है. मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आपराधिक मामलों समेत कई विवरण इस रिपोर्ट में दिए गए हैं.

सीएम सुक्खू का नाम इस सूची में आठवें नंबर पर हैं. उनपर कुल चार मामले दर्ज हैं. सीएम सुक्खू पर आईपीसी 143, 188, 341, 336, 177,181, 182 के तहत केस दर्ज हैं. आईपीसी की ये धाराएं आपराधिक मामलों में लगती हैं. हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के किसी मुख्यमंत्री का नाम एडीआर की रिपोर्ट में नहीं है, लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम इसमें मौजूद है और उनपर 1 आपराधिक केस दर्ज है. बता दें कि इस सूची में देश के 31 मेंस से 14 मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं. ये कुल संख्या का 45 प्रतिशत से कुछ अधिक है.

इस मुख्यमंत्री के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा मामले

रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार दर्ज मुकदमों की सूची में तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी सबसे ऊपर हैं, इनके ऊपर दर्ज कुल 89 आपराधिक मामलों की जानकारी दी गई है. उनके ऊपर आईपीसी की 72 गंभीर और 160 अन्य आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ 29 मामले दर्ज हैं. उनपर आईपीसी की 39 गंभीर और 78 अन्य आईपीसी की धाराओं के साथ बीएनएस की छह धाराओं में केस दर्ज हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी नेता और कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार है जिनपर पर 19 आपराधिक मामलों में आईपीसी की 51 धाराएं लगी हैं.

ये नाम भी सूची में दर्ज

चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं जिनपर पर 19 मामले दर्ज हैं और कई आईपीसी की गंभीर धाराएं हैं. 5वें नंबर पर केरल के सीएम वीडी सतीशन हैं, जिनपर कुल 18 मामले दर्ज हैं. हेमंत सोरेन पर पांच मामले, देवेंद्र फडणवीस पर चार, सी विजय जोसेफ और सम्राट चौधरी पर दो, पीएस तमांग, भगवंत मान, मोहन चरण माझी, भजन लाल शर्मा पर एक एक मामला दर्ज है. कुछ नेता हत्या या हत्या के प्रयास संबंधी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं.