हिमाचल में कई सरकारी कर्मचारी होंगे बर्खास्त, एक्शन में CM सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे में संलिप 90 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेजों में अब प्रवेश से पूर्व चिट्टे की जांच होगी। जिनको चिट्टे की लत होगी उन्हें पुनर्वास केंटो में भेजा जाएगा। प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों में अब पदभार संभालने से पूर्व मेडिकल रिपोर्ट में चिट्टे की जांच रिपोर्ट भी देनी होगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि 21 पुलिस कर्मचारियों को पहले ही बर्खास्त कर दिया गया है। 90 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने के लिए सारी प्रकिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चिट्टे की चेन को हिमाचल में तोड़ा गया है। पिट एनडीपीएस के तहत की गई काईवाई और पंचायत स्तर पर चिट्टे को लेकर की गई मैपिंग के कारण हिमाचल प्रदेश में सराहा गया है।

उन्होंने कहा कि अब शिक्षण संस्थानों की भी मैपिंग की जाएगी। जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की एशिया में नाशी को लेकर किए गए कार्यों को दर्ज किया जाएगा। 1 जून से 20 अगस्त तक चिट्ठा मुक्त हिमाचल के फेज दो के तहत प्रदेश की 234 रेड जोन पंचायत सहित शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इमेज जिला उपयुक्त पुलिस अधीक्षक डीएसपी एसडीम सहित अन्य अधिकारी को जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। चिट्टे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 12 अवैध तौर पर बनाई गई संपत्तियों को जब्त करने के साथ-साथ नष्ट कर दिया गया है। एक संपत्ति की पहचान की गई है जिसे कल तक नष्ट करने की बात कही। बार बार चिट्टे में संलिप्त पाए जाने वालों की जमानत न हो इसके लिए महाधिवक्ता सहित पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।