- बाप रे बाप! अभी और तपेगी धरती… दिल्ली से UP तक लू मचाएगी कहर, IMD ने दी चेतावनी - May 3, 2024
- हरियाणा में ठगों के जाल में फंस रहे लोग, पांच लाख के लालच में सब्जी विक्रेता ने गंवाए 58 हजार - May 3, 2024
- हरियाणा में बेटी ने पिता पर लगाए लोहे की बेल से बांधने और पीटने के आरोप, पुलिस ने छुड़वाया - May 3, 2024
अररिया: खबर अररिया से आ रही है, जहां एक साथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से दोनों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अररिया के रघुनाथपुर की है।
मृतकों की पहचान चंद्रमोहन यादव और उनके भतीजे माधव यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रमोहन यादव का गांव के ही एक शख्स के जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह उक्त जमीन पर धान की रोपाई हो रही थी, इसी दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
चंद्रमोहन यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल माधव यादव को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।