IOCL के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये, डीजल की कीमत 86.67 रुपये बनी हुई है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 109.98 रुपये व डीजल 94.14 रुपये में बिक रहा है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये व डीजल 89.79 रुपये में मिल रहा है. उधर, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपये व डीजल की कीमत 91.43 रुपये पर बनी हुई है.
Today Petrol-Diesel Rates: प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 95.28 रुपये में बिक रहा है. डीजल 86.80 रुपये में मिल रहा. वहीं, नोएडा में 95.51 रुपये में पेट्रोल व 87.01 रुपये में डीजल मिल रहा है. वहीं, भोपाल में 107.23 रुपये में पेट्रोल एवं 90.87 रुपये में डीजल की बिक्री हो रही है.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
पटना | 105.92 | 91.09 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल के दाम बढ़े
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध चल रहा है. इसका असर देश-विदेश की तमाम वस्तुओं पर भी पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल दर्ज किया गया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इसका असर भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर पड़ सकता है और यहां पर भी रेट्स में उछाल आ सकता है.
SMS से ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का आज का रेट
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.
प्रतिदिन अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.