अभी अभीः सिद्धू ने देश को दिया ऐसा झटका, राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी भी हैरान

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को सियासी धमाका कर दिया। कांग्रेस के चुनाव मेनिफेस्टो से पहले सिद्धू ने चंडीगढ़ में अपना पंजाब मॉडल लॉन्च कर दिया। यही नहीं, सिद्धू ने कांग्रेस को यह चेतावनी भी दे डाली कि इसी पर उनका राजनीतिक फ्यूचर निर्भर है। वह कोई समझौता नहीं करेंगे। सिद्धू ने कहा कि पार्टी के जनरल सेक्रेटरी से बात करने के बाद यह सब कहा है। मेनिफेस्टो में जाने से पहले यह उनके पास जाएगा।

खास बात यह भी है कि सिद्धू के पंजाब मॉडल वाले पोस्टर से CM चरणजीत चन्नी की फोटो गायब रही। सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी ही इसमें नजर आ रहे हैं। सिद्धू ने यह तक कह दिया कि पंजाब किसी एक का नहीं है। पंजाब का CM कांग्रेस हाईकमान नहीं, बल्कि लोग तय करेंगे।

पंजाब स्टेट लिकर कॉर्पोरेशन : शराब GST से बाहर है। उस पर वैट लगाने वाले ज्यादा पैसा कमा रहे हैं। इसका उदाहरण 37 हजार करोड़ कमाई कर रहा तमिलनाडु है, जबकि उनकी खपत पंजाब से आधी है। यह कॉर्पोरेशन एक्साइज लीकेज रोकेगा। अवैध बिक्री बंद करेंगे। शराब वैट के दायरे में लाएंगे। शराब के सरकारी ठेके खुलेंगे।

पंजाब स्टेट रेत माइनिंग कॉर्पोरेशन : सरकारी स्टॉकयार्ड बनेंगे। 14 जिलों में 102 माइनिंग साइट हैं। सरकार खुद रेत खनन कर बेचेगी। तेलंगाना मॉडल पर काम होगा। इससे 3 हजार करोड़ की इनकम होगी। ट्रकों पर चिप्स लगेंगे। इसका एनुअल ऑडिट होगा। 3 हजार करोड़ इनकम होगी। 5 हजार लोगों को डायरेक्ट और 15 से 20 हजार को इनडायरेक्ट जॉब मिलेगी।

पंजाब स्टेट केबल रेगुलेटरी कमीशन : पंजाब में 2 करोड़ टीवी सेट हैं। केबल पर किसी का एकाधिकार नहीं होगा। कमीशन के जरिए कॉम्पिटिशन करवाएंगे। इससे 400 की केबल 200 में मिलेगी। इससे 3 से 5 हजार करोड़ रेवेन्यू मिलेगा।

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन : बसें इंपाउंड करने से कुछ नहीं होगा। पॉलिसी के बगैर माफिया इस क्षेत्र से बाहर नहीं होंगे। बाहरी राज्यों के रूट पर सरकारी बसें चलेंगी। टाइम टेबल डिजिटल होगा। इससे डेढ़ हजार करोड़ की कमाई होगी।

आउटडोर एडवर्टाइजमेंट रेगुलेशन : सिद्धू ने कहा कि लुधियाना 50 लाख कमाता है, लेकिन वहीं का 36 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हुआ। मैं पॉलिसी लाया था। इससे पूरे पंजाब में एडवर्टाइजमेंट से एक हजार करोड़ की कमाई हो सकती थी, लेकिन अभी पैसा निजी जेबों में जा रहा है। इसमें 75-25 का खेल यानी 75% कांग्रेस और 25% अकाली दल की कमाई हो रही है।

कैप्टन के चुनाव चिह्न पर तंज- वो तो खुद गोल हो चुके
सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पर तंज कसा। सिद्धू ने कहा कि कैप्टन खुद ही गोल हो चुके हैं। फिरोजपुर में कैप्टन ने खाली कुर्सियों को संबोधित किया। वह खुद हिलने लायक नहीं हैं तो हॉकी में क्या गोल करेंगे?

चन्नी पर निशाना साधने से नहीं चूके सिद्धू
सिद्धू ने सीएम चरणजीत चन्नी पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि कह देते हैं कि केबल सस्ती कर देंगे, लेकिन किया कुछ नहीं। CM चन्नी ने 100 रुपए केबल देने का ऐलान किया था। सिद्धू यहीं नहीं रुके। सिद्धू ने कहा कि टीवी पर हर कोई लाइव होगा। ऐसा नहीं होगा कि विधानसभा में एक बोलता है तो उसे दिखाते हैं और जब दूसरा बोले तो बत्ती गुल कर देते हैं। सिद्धू ने कहा कि वह ऐसी बातें करते रहेंगे, उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है।