How to Pass Stool Easily: एक बार में पेट साफ ना होना आम समस्या बन चुकी है. लोग सुबह को घंटे तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं. अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो यह स्टोरी आपके लिए है. दरअसल, डॉक्टर सौरभ सेठी ने कब्जे से राहत पाने के लिए 4 असरदार उपाय बताएं हैं. जिन्हें आप फॉलो कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं डॉक्टर सेठी ने क्या सलाह दी.
दरअसल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @doctor.sethi पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बात की है. वीडियो में उन्होंने लाइफस्टाइल चेंज और टॉयलेट में बैठने की पोजीशन को लेकर 4 असरदार तरीके बताएं हैं चलिए एक-एक कर जानते हैं.
टॉयलेट में बैठने की पोजिशन
डॉ सौरभ सेठी ने सबसे पहले टॉयलेट में बैठने की पोजीशन को लेकर बात की. उन्होंने सलाह दी कि बैठते समय पैरों के नीचे स्टूल रखें और अपने घुटनें सीने की ओर यानी कूल्हों से ऊपर लाना चाहिए. इससे एनोरेक्टल एंगल सीधा हो जाता है जिससे मल त्यागने में आसानी होती है.
कितना पानी पिएं
बैठने की पोजिशन बताने के बाद डॉ. सेठी ने मल नरम बनाए रखने के लिए कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी. उनका कहना है कि इससे स्टूल नरम रहता है और आसानी से शरीर से बाहर आ जाता है.
रेगुलर एक्टिविटी
रोजाना 8 गिलास पानी पीने के साथ उन्होंने एक्टिविटी को डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह दी. उनके अनुसार, अगर आप रोजाना हल्का व्यायाम या कोई भी एक्टिविटी करते हैं तो उससे खाने को बड़ी आंत में आगे की ओर बढ़ने में आसानी होती है. ऐसा करने से कब्ज की समस्या में राहत पाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: पेट की समस्या के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं कच्ची हल्दी! जानें खाने का सही तरीका
आखिरी विकल्प
इसके बाद डॉ. सेठी ने कहा कि यदि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने के बाद भी कोई उपाय काम ना करें, तो लैक्सेटिव यानी हल्के रेचक वाली दवाओं का सहारा लें. ये दवाएं आंतों की सफाई को आसान बनाती हैं. इसी के साथ उन्होंने इन दवाओं को अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कहा है.