प्यार ने बना दिया वेश्या, पहले खुद छका, फिर छोड दिये दोस्त, उसके बाद याद नहीं कौन आया-कौन गया

Love made her a prostitute, first she cheated herself, then left her friends, together they looted her respect.
Love made her a prostitute, first she cheated herself, then left her friends, together they looted her respect.
इस खबर को शेयर करें

जयपुर। जयपुर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर देहशोषण करता रहा। नशा देकर दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनवाए। कर्जा चुकाने के लिए गर्लफ्रेंड से 2.50 लाख रुपए ऐंठने के साथ वेश्यावृति करवाने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल 2018 में वह पढ़ाई करने के लिए यहां आई थी। सितम्बर 2020 में उसकी मुलाकात मनोज से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसको प्यार भरी बातों के जाल में फांस लिया। गहरी दोस्ती होने के बाद आरोपी ने मिलने के बहाने उसे रामपुरा रोड सांगानेर बुलाया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी मनोज ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर कहा हम दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहेंगे और जल्द शादी कर लेंगे। मानसरोवर स्थित एक फ्लैट में दोनों पति-पत्नी के तरह रहने लगे। आरोपी बॉयफ्रेंड शादी का झांसा देकर उसका लगातार देहशोषण करने लगा। उसके अश्लील वीडियो भी आरोपी ने मोबाइल में शूट कर लिए। बिजनेस में मदद की कहकर दबाव बनाकर परिजनों से दो-तीन बार में 2.50 लाख रुपए मंगवाकर ऐंठ लिए।

कर्जा चुकते ही कर लूंगा शादी
देहशोषण के दौरान दो बार प्रेग्नेंट होने पर उसका आबोशन तक करवा दिया। आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड फ्लैट पर अपने दोस्तों को लेकर आता। नशीला पदार्थ खिलाकर नशे की हालत में उनके साथ शारीरिक संबंध बनवाता। विरोध करने पर फ्लैट पर उसके छोड़ कर चला गया। 8-10 दिन बात नहीं की। उसके बाद वापस लौट कर आने पर कर्जा होने की बताया। कर्जा उतरते ही जल्द शादी करने का वादा किया। उसके बाद वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने लगा। विरोध कर जल्द शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां दी। जिसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।