उत्तर प्रदेश के जिलों में क़त्ल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे है। कभी आपसी रंजिस तो कभी अवैध संबंध या फिर जमीन जैसे मामलों को लेकर हर दिन खून बह रहा है। ताजा मामला प्रयागराज जिले का है जहां एक भाजपा नेता का शव बरामद किया गया है। लाश के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया यह हत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है।
क्या है हत्या का यह पूरा मामला?
दरअसल नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथगाह निवासी और बीजेपी नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या का मामला सामने आया है। 22 अगस्त से लापता रणधीर की गाड़ी चित्रकूट बहल पुरवा देवंगना घाटी में मिली थी, जबकि अब उनका शव पूरा मुफ्ती रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है।
Prayagraj BJP Leader Murder Case: सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। रणधीर यादव की पत्नी बबली यादव वर्तमान में कौड़िहार से जिला पंचायत सदस्य हैं। पुलिस मामले पर प्रेस वार्ता करने वाली है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।