MP Road Accidents Death-मध्यप्रदेश देश में सड़क दुर्घटना और मौतों के मामले में देश में चौंकाने वाले स्थान पर है. मध्यप्रदेश में हर दिन सड़क हादसों में 41 लोगों की मौत हो जाती है. उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश का नंबर आता है, यानी प्रदेश देश में चौथे नंबर पर है. वहीं हेलमेट न पहनने और सीटबेल्ट न बांधने को कारण होने वाली मौतों के मामले में भी मध्यप्रदेश का स्थान देश में दूसरा है. 2024 में मध्यप्रदेश ओवर-स्पीडिंग के कारण होने वाली मौतों पर भी तीसरे स्थान पर रहा है. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी है.
2024 में करीब 15 हजार हादसे हुए
मध्यप्रदेश में 2024 में कुल 14, 791 सड़क हादसे हुए हैं. इनमें से 6, 541 लोगों की मौत हेलमेट न पहनने की वजह से हुई, जबकि 1,929 लोगों ने सीटबेल्ट नहीं बांधने की वजह से अपनी जान गंवाई. वहीं नियमों के उल्लंघन के मामले में भी मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर रहा है, जिनमें हेलमेट न लगाना शामिल है. ओवर-स्पीडिंग के मामले में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा, ओवर-स्पीडिंग की वजह से 11, 970 लोगों की जान गई है.