Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू करके किसानों को बड़ी आर्थिक सहायता दी है. इस योजना के तहत उन्हें 6,000 हजार की बजाय ₹12,000 की वार्षिक सहायता मिलती है. यह बढ़ी हुई राशि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (6,000 हजार) और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (6,000 हजार) मिलाकर है. जानिए 12000 पाने के लिए आपको क्या करना होगा.
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत सालाना ₹6,000 की बजाय ₹12,000 मिलते हैं. यह लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और राज्य की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मिलाकर मिलता है.
यह योजना विशेष रूप से गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और उन्हें खेती के लिए पर्याप्त पैसा उपलब्ध कराकर साहूकारों के चंगुल से बचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि वे आसानी से खेती कर सकें.
20 अगस्त को जारी हुई थी राशि
यह पैसा 6,000 हजार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तरह ₹2,000-₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसानों के खातों में भेजे जाते हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछली बार 20 अगस्त को इस योजना की धनराशि किसानों को जारी की थी.
मध्य प्रदेश का का निवासी होना जरूरी
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभार्थी और मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है. और आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए जिसमें वे खेती कर रहे हों.
जानें कैसे मिलेगा पैसा
योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र के ग्राम पटवारी कार्यालय में जाकर एक फॉर्म लें. फिर, आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अटैच करें. आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज़ ग्राम पटवारी के पास जमा करें.
इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और उसका सत्यापन किया जाएगा. किसान को उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आवेदन की जानकारी प्राप्त होगी. इस प्रक्रिया के दौरान कई दस्तावेजों में का होना अनिवार्य है: किसान आईडी, पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण संख्या, आधार कार्ड, ज़मीन के सभी दस्तावेज़, मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, बिजली बिल, राशन कार्ड या आधार कार्ड.