इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो उसी मांग पूरी नहीं करती थी. आरोपी पति ने अपना आरोप कबूलते हुए पुलिस को बताया कि पिछले 8 सालों से पत्नि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी इसलिए उसे मार दिया.
पति ने पत्नि कि की हत्या
मामला इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र का है जहां पति-पत्नि का घरेलु विवाद खौफनाक अंजाम पर अंत हुआ है. मामला 9 जनवरी का है लेकिन पुलिस ने 11 जनवरी को मामले में FIR दर्ज की है. पति माधव चौहान के रूप में हुई है जो पेशे से मिस्त्री है. माधव ने पुलिस के सामने बात कबूल की है वही उसकी पत्नी की मौत का जिम्मेदार है. पत्नी पिछले 8 सालों से मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाती थी इसलिए उसे दुनिया से ही खत्म कर दिया.
खुद अस्पताल लेकर पहुंचा
माधव ने बताया कि दोनों के बीच इस विषय पर लंबे समय से कहासुनी होती रही है. 9 जनवरी के दिन विवाद इतना बढ़ गया था कि उसने अपने आपा खो दिया. इसी दौरान उसने अपनी पत्नी सुमित्रा का गुस्से में गला दबा दिया. गला दबाने के कुछ मिनट में ही उसकी सांसे थं गई थी. जिसके बाद मैं उसे इंदौर एमवाय अस्पताल ले गया. घटना के वक्त बेटा और बेटी दोनों घर में मौजूद नहीं थे.
बनाता रहा बिमारी का बहाना
पुलिस ने बताया कि पहले तो माधव अपना आरोप नहीं कबूल रहा था. वो इधर उधर की बातें कर रहा था लेकिन जब उसकी सहनशक्ति टूट गई तो उसने अपना इंलजाम माना. सुमित्रा को अस्पताल लाते वक्त उसने डॉक्टर से झूठी लो बीपी की बात कही थी लेकिन पीएम रिपोर्ट में मामला सामने आया. पीएम रिपोर्ट में मारपीट और गला दबाने के स्पष्ट निशान सामने आए हैं. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है.