MP News: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम सीएम जगदीश देवड़ा की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया. सोमवार के दिन सुबह के वक्त उनकी तबीयत खराब हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक लू लगने की वजह से डिप्टी सीएम की तबीयत खराब हुई थी. हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार है. उन्हें भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए जाना था. लेकिन उसके पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी. जिसके चलते वह बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचे थे.
जगदीश देवड़ा की हालत स्थिर
जगदीश देवड़ा की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं. लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की वजह लू लगने का कारण बताया जा रहा है. डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें इलाज दिया. जिससे वह रिकवर कर रहे हैं. वहीं मामले की जानकारी लगते ही मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी और संगठन के नेता भी जगदीश देवड़ा का हाल जानने पहुंचे. वहीं कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है. हालांकि तबियत खराब होने की वजह से डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंत्रियों के कामकाज और संगठन समन्वय पर आयोजित बैठक में नहीं जा सके थे. 13 जून को एमपी सरकार के ढाई साल पूरे हो रहे हैं. उससे पहले मंत्रियों से उनके कामकाज की समीक्षा की जा रही है.
एमपी में भीषण गर्मी
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. राजधानी भोपाल में भी सूरज के तेवर तीखे दिख रहे हैं. जिसके चलते यहां हीट वेव का खतरा बना हुआ है. दोपहर के वक्त में लू का खतरा सबसे ज्यादा दिख रहा है. जिसके चलते लोग परेशान नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्योंकि अगले कुछ दिनों तक एमपी में मौसम इसी तरह रहने की संभावना बन रही है. मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी बड़े शहरों में तेज गर्मी का दौर जारी है.