मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बना खिलौना, बाइक से लेकर मौज-मस्ती तक सबकुछ शुरू

Jabalpur longest Flyover Viral Reels: जबलपुर में हाल ही में शुरू हुए मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर को लोगों ने अपना घर समझ लिया है. फ्लाईओवर के उद्धाटन को अभी मात्र 4-5 दिन ही हुए है और यहां की जनता ने फ्लाईओवर को टूरिस्ट स्पॉट समझ लिया है. कोई फ्लाईओवर पर लेट कर फोटो खिंचवाते दिखाई दे रहा तो कोई फ्लाईओवर पर ऊंट की सवारी का आनंद लेते. इंटरनेट पर फ्लाईओवर से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं.

फ्लाईओवर बना आवारागर्दी का अड्डा
फ्लाईओवर के उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद बाइक सवारों का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था. वीडियो में 6 नाबालिक लड़कों को एक ही बाइक पर बैठा देखा गया. बाइक पर ना कोई नंबर प्लेट था ना ही बाइक सवारों के सिर पर सुरक्षा को लेकर हेलमेट. बाइक काफी तेज स्पीड में ड्राइव भी की जा रही थी. इस वीडियो के वायरल होते अब दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है.

फ्लाईओवर बन गया टूरिस्ट स्पॉट
दूसरे वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को सड़क पर लेट कर फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है. शख्स बेखौफ मानो फ्लाईओवर उसके अपने पिता जी हो, तशन में फोटो क्लिक करवा रहा है. वहीं कुछ लोग फ्लाईओवर पर ऊंट की सवारी का आनंद लेते भी दिखाई दे रहे है.

फ्लाईओवर पर लगे चेतावनी बोर्ड
1200 करोड़ की लागत में बने इस फ्लाईओवर की दुर्दशा और कई शिकायते मिलने पर जबलपुर नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है. फ्लाईओवर के ऊपर कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए है. अब फ्लाईओवर पर गंदगी फैलाने वाले, मनाही के बाद भी फोटो खिंचवाने वाले, स्टंटबाज, ठेला लगाने वाले, टूरिस्ट प्लेस समझने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूला जाएगा.

वहीं जबलपुर मेयर ने लोगों से अपील की है कि फ्लाईओवर पर ऐसे लोग दिखे तो उनका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर पर भेजे ताकी उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.