MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा. नए मौसमी सिस्टम के चलते मंगलवार से प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. जानिए आपके शहर में मौसम का कैसा रहेगा हाल.
मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 सितंबर से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते एक बार फिर 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
झमाझम बारिश का दौर
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार से राज्य में फिर से भारी बारिश शुरू हो जाएगी. इसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है. साथ ही तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं.
24 घंटे बाद 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 24 घंटे के बाद जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है. वहीं शहडोल और उमरिया में भी बादल छा सकते हैं.
तेज हवाएं करेंगी परेशान
इसके साथ ही 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को भी कहा है.
पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो दो तरह का मौसम देखने को मिला. कई जगहों पर मध्यम से हल्की बारिश हुई. लेकिन कई जगहों पर धूप ने लोगों को खूब परेशान किया.
क्यों बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बना एक दबाव वाला सिस्टम पिछले 6 घंटों में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है और अगले 2 दिनों के दौरान इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इस सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
भोपाल में कैसा रहेगा मौमस
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जिससे यहां का मौसम सुहावना बना रहेगा.