हिमाचल में पंचायत चुनावों का शेड्यूल फाइनल, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने चुनावों की डेडलाइन तय कर दी है। पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार सुबह अंतिम फैसला सुनाया। अदालत ने हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिए हैं कि ३० अप्रैल से पहले चुनाव करवाएं। इसके लिए चुनावों से संबंधित प्रक्रिया २० फरवरी से शुरू करनी होगी। हालांकि सरकार ने हाई कोर्ट से पंचायत चुनावों के लिए छह महीने की दलील दी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने कहा संवैधानिक संस्थाओं को बनाए रखने के लिए चुनावों को ज्यादा देर तक नहीं टाला जा सकता।

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा
मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने की और कहा कि 20 फरवरी से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और 30 अप्रैल को चुनाव होंगे। साथ ही हाईकोर्ट ने पंचायतीराज विभाग, चुनाव आयोग और राज्य सरकार को आपस में बैठकर पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए रणनीति बनाने को भी कहा। इससे पहले गत सात जनवरी को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।