क्या मध्य प्रदेश में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, CM मोहन लेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, जानिए प्लान

MP Politics: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं की चर्चा शुरू हो गई हैं. क्योंकि सीएम मोहन यादव अपने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड लेंने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सीएम 8 से 10 मई के बीच दो दिनों तक लगातार अलग-अलग विभागों की बैठकें करेंगे. जिसमें वह मंत्रियों से उनके विभागों में हुए कामकाज और उपलब्धियां के बारे में जानेंगे. इसके अलावा विभागों में पिछले 2 सालों में क्या नवाचार हुए हैं और आगे की कार्ययोजना कैसी रहेगी. इस पर भी चर्चा करेंगे. जिससे इसे आने वाले दिनों के हिसाब से अहम माना जा रहा है.

मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
सीएम मोहन यादव विभागीय समीक्षा बैठक करने वाले हैं. जिसमें वह अपने मंत्रिमंडल के साथियों से अलग-अलग उनके विभागों की जानकारी लेंगे. जिसमें आने वाले ढाई साल के कार्यकाल पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा. इस बैठक में मंत्री भी अपने-अपने विभागों के आने वाले समय का प्रजेटेंशन देंगे. जिसमें विभागों में होने वाले कामों की जानकारी देंगे. खास बात यह है कि हाल के दिनों में मध्य प्रदेश में निगम-मंडल, आयोग, बोर्ड और प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ सदस्यों की भी नियुक्तियां हो चुकी हैं. ऐसे में अब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी तेज होती दिख रही है.

एमपी के मंत्रिमंडल में 4 पद खाली
दरअसल, सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में फिलहाल 4 पद खाली हैं. एमपी सरकार के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल 35 मंत्रियों की नियुक्तियां हो सकती हैं. मोहन मंत्रिपरिषद में फिलहाल सीएम समेत कुल मंत्रियों की संख्या 31 है. इस हिसाब से अभी चार और मंत्रियों की नियुक्तियां की जा सकती हैं. मध्य प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा होती रही है. इस बीच सीएम मोहन यादव ने जब मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की तैयारी की है तो उसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं है.

खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई सीनियर विधायक इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो पाए हैं. ऐसे में यह विधायक भी मंत्रिपरिषद में अपनी दावेदारी कर रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार करके आगे के समीकरणों को साधना चाहेगी.