- हरियाणा में धू-धू कर जली बस, 8 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 24 घायल - May 18, 2024
- हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टी का ऐलान, 1 माह बाद दोबारा इस दिन… फिर लगेंगी क्लास - May 18, 2024
- मध्यप्रदेश में नेता पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी: भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने युवक को बेरहमी से पीटा - May 18, 2024
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और हरियाणा पुलिस सेवा के 48 अधिकारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक आईपीएस अधिकारी अभिषेक जोरवाल को कैथल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, वीरेंद्र विज को गुरुग्राम के डीसीपी/ट्रैफिक, और दीपक गहलावत को गुरुग्राम के डीसीपी (मुख्यालय) में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा हिमांशु गर्ग को रोहतक का एसपी बनाया गया है। जबकि गंगा राम पुनिया को हरियाणा महिला पुलिस बटालियन के कमांडेंट के अतिरिक्त प्रभार के साथ एसपी के रूप में हिसार स्थानांतरित किया गया है।