देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों की पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन इस हमले में कोई इतनी शर्मनाक बात बोल जाएगा। ये किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल गुजरात में एक कांग्रेस नेता ने अपने भाषण के दौरान बहुत ही हल्की बात बोल दी है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रह है।
कांग्रेस नेता भाषण देते हुए बोल रहे हैं कि अपनी मां-बहन बेटियों को राहुल गांधी के साथ सुलाओ, तो पता चल जाएगा कि वह नपुंसक हैं या नहीं। उनके इस बयान पर हर कोई उनकी निंदा कर रहा है। उन्होंने ये बात उनकी गुजराती भाषा में कही है। जिसका आप वीडियो भी सुन सकते हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे कांग्रेस नेता
गुजरात से यह कांग्रेसी नेता कह रहा है कि
“अपनी माँ-बहन को राहुल गाँधी के साथ सुलाओ ताकि आपको पता चल सके कि राहुल गाँधी नामर्द है नहीं” !
यह कैसी पार्टी है भाई 💔? देश की 50% माताओं और बहनों का यह अपमान है
सारे कांग्रेसी पत्रकार/फेमिनिस्ट चुप हैं pic.twitter.com/fltapLCFIE— Major Surendra Poonia ( Modi Ka Parivar ) (@MajorPoonia) April 24, 2024
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का यह बयान जमकर वायरल हो रहे है। यूजर इन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि देखिये राहुल गांधी जी ये क्या बोल रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा इसी का नाम कांग्रेस हैं। एक यूजर कह रहा है कि इस बंदे ने अपनी माँ बहन बीबी को सुलाया होगा। इसलिए लोगो को सलाह दे रहा है। ये कुछ कर नही पाता होगा।
7 मई को गुजरात में चुनाव
आपको बतादें कि गुजरात में 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होगा। जो 7 मई को होने जा रहा है। जिसके तहत नाम वापस लेने की तारीख भी 22 अप्रैल थी। मतदान के बाद 4 जून को रिजल्ट आ जाएगा। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के नेता प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन कोई चुनाव प्रचार के दौरान इतना भी हल्का बोल जाएगा। इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।