MP Police Constable Results: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2021-22 की उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें

इस खबर को शेयर करें

MP Police Constable Results: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021-22 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीपीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रेडियो और जीडी कांस्टेबल पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की यह प्रोविजनल आंसर की है। इसके खिलाफ आपत्तियां और चुनौतियां आमंत्रित की गई है। यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के 6,000 विभिन्न पदों को भरेगा। उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरणों के लिए एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा
उम्मीदवारों द्वारा अंतरिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड किया जा सकता है और यदि आवश्यक हो तो वे अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की विंडो तीन दिन यानी 21 फरवरी, 2022 तक खुली रहेगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रश्न-पत्र में किसी भी गलत प्रश्न या उत्तर के संबंध में, केवल उम्मीदवार ही इस वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

MP Police Answer Key 2021 डाउनलोड करने का तरीका
उम्मीदवार सबसे पहले व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर ‘पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 प्रोविजनल आंसर की’ के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और विवरण दर्ज करना होगा।
फिर वे उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और यदि कोई हो तो आंसर की पर आपत्ति उठा सकते हैं।
आप आंसर की को डाउनलोड करके या भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
आपत्तियों के निवारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।