मुजफ्फरनगर के मुजाहिदपुर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: कई लोग गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खतौली रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल नितीश ने बताया कि वह अपने पिता अरविंद के साथ खेत जा रहे थे। तभी गांव के कुछ युवकों ने लोहे की रॉड, लाठी और डंडों से उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।