मुजफ्फरनगर के चौकड़ा में कुत्तों ने हिरण पर किया हमला: ग्रामीणों ने…

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखंड स्थित ग्राम चौकड़ा में कुत्तों के हमले से एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिरण का उपचार कराया और उसकी जान बचाई।

यह घटना देर रात करीब 9 बजे हुई, जब कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत त्यागी उर्फ काला प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से घायल हिरण को देखा। उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा किया।

गांव की 36 बिरादरी के लोगों ने मिलकर घायल हिरण का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद हिरण को एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।