मुजफ्फरनगर। दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर मुजफ्फरनगर की हवा को खराब कर रहा है। आतिशबाजी से हवा में घुला जहर लोगों की सेहत पर भी वार कर रहा है। एनसीआर में ग्रेप-2 की पांबदिया लागू होने के साथ मुजफ्फरनगर भी इसकी जद में आ गया है। प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रेप-2 के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निगरानी बढ़ाने के लिए निरीक्षण शुरू कर दिए हैं, ताकि एक्यूआई के बढ़ते स्तर को नियंत्रण में रखा जा सके। दीपावली के अगले दिन आतिशबाजी से वातावरण में घुले जहर ने लोगों के सामने समस्याएं पैदा कर दी थी। मुजफ्फरनगर के लिए गनीमत रही कि आसपास के शहरों के मुकाबले जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स नीचे रहा।
जनपद में 200-250 के बीच एक्यूआई दर्ज किया गया था। इसके पीछे लगातार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तथा पेपर व रोलिंग मिलो के ट्रेंकर से छिड़काव भी वजह रहा है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़े तो प्रदूषण ने फिर से अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 10पीएम और 2.5 पीएम के कण वातारण में मिलकर उपर उठने लगे। इससे सोमवार को जनपद का एक्यूआई 300 से अधिक पहुंच गया था। जनपद की इस स्थिति को देखते हुए ग्रेप-2 की पाबंदिया शुरू हुई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने टीम बनाकर निरीक्षण और निगरानी बढ़ाई, जिसमें सड़कों पर पड़े कचरे जलाने पर रोक लगाते हुए कार्रवाई शुरू की गई है।
इसके अलावा कोल्हुओं आदि इकाइयों में कचरा आदि जलाने पर भी पैनी नजर बनाई गई है। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें कई जगह नगरपालिका क्षेत्र की सड़कों पर पडे कचरे को आग से जलाने की जानकारी मिली, जिसे टीम ने बुझवाया। इसके अलावा पेपर मिल आदि इकाइयों को पर भी ज्वलनशील वस्तुओं के जलाने पर रोक लगाई गई है। जिले में ग्रेप-2 की पाबंदियों को अमल में लाया गया है।
एंटी स्माग गन सहित टेंकरों से पानी का छिडकाव प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अपनी स्माग गन से शहर सहित औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर छिड़काव करा रहे हैं। इसके साथ पेड आदि ऊंची जगह जमे अतिशाबाजी के कणों को नष्ट किया जा रहा है। केवल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नहीं, नगरपालिका बोर्ड सहित मिलो ने अपने टेंकर से छिड़काव शुरू कराया है। शहर के वहलना, भोपा रोड, बेगराजपुर आदि जगह पानी का मंगलवार को भी छिडकाव किया गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगरपालिका प्रशासन को चेताया ग्रेप-2 में कचरे व अन्य अपशिष्ट जलाने पर पाबंदियां है। इस पर जुर्माने का भी प्रदूषण बोर्ड को प्रावधान है। शहर में भ्रमण के दौरान एटूजेड रोड सहित अन्य जगह नगरपालिका का सड़कों पर पड़ा कचरा पालिका कर्मचारियों द्वारा जलाया गया, जिसके फोटो व वीडियो बनाए गए हैं। इस स्थिति को खत्म करने के लिए प्रदूषण बोर्ड ने नगरपालिका को पत्र लिख कचरा नहीं जलाने के लिए चेताया है।