मुजफ्फरनगर में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार, दरोगा की वर्दी फाड़ी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जडवड़ में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ आरोपी और उसकी पुत्री ने अभद्रता और मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई।

यह घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुई, जब ककरौली पुलिस वारंटी ओम प्रकाश को गिरफ्तार करने उसके घर दबिश देने पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, आरोपी और उसकी पुत्रीयों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई।

क्षेत्राधिकार (सीओ) भोपा देवव्रत वाजपेई ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश और उसकी पुत्री को पकड़कर थाने ले आई है। बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।