मुजफ्फरनगर में बाइक खंभे से टकराई, दो युवक घायल: बलवाखेड़ी-क्यामपुर मार्ग पर हादसा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकास खंड में एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। दूधली न्याय पंचायत के गांव बलवाखेड़ी से क्यामपुर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई।

यह घटना तब हुई जब सहारनपुर निवासी सोनू और उसका साथी राहुल बाइक से नन्हेड़ा जा रहे थे। बाइक की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक खेत में जा गिरे। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।