मुजफ्फरनगर में मोनू खटीक की मौत का मामला: सांसद भोला सिंह ने न्याय का भरोसा दिलाया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में भीड़ द्वारा पीटे जाने से मोनू खटीक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। बुलंदशहर से भाजपा सांसद भोला सिंह ने शुक्रवार शाम पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।

सांसद ने मौके पर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव वर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने फरार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। भोला सिंह ने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

सांसद ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। इससे परिवार को न्याय के साथ हर संभव मदद मिल सकेगी।

भोला सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन पीड़ितों के साथ है। वह दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। पूरा प्रशासन और भाजपा संगठन उनके साथ खड़ा है।

इस मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन और सुधीर खटीक भी मौजूद रहे। इन सभी नेताओं ने मोनू खटीक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को यह भरोसा दिलाया कि इस मामले में न्याय के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा

इस पूरे प्रकरण की जांच अब खतौली सीओ राम आशीष यादव को सौंप दी गई है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा पीड़ित पक्ष के कहने पर मोनू हत्याकांड जांच को बुढाना कोतवाली से बदल कर अब खतौली सर्कल को सौंदी है जिसको लेकर आज दोपहर को खतौली सीओ रामाशीष यादव बुढ़ाना पहुंचे थे और मोनू खटीक के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त भी की गई।