मुजफ्फरनगर: जिले के कई इलाकों और पहाड़ों पर लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. मुजफ्फरनगर के पुरकाजी खादर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सोलानी नदी उफान पर है.
जलस्तर बढ़ने से तकरीबन आधा दर्जन से अधिक गांव रामनगर, शेरपुर, नगला, चंद्रावल, अमलावल, जिन्दावल, रतनपुरी, भैसीवाला जैसे कई गांवों के खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं, गांवों का संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित है, जिला प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर और नाव की व्यवस्था की गई है.
एसडीएम सदर प्रवीण त्रिवेदी
हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी चौकियो को अलर्ट कर दिया है. सोनाली नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते हजारों बीघा क्षेत्र की कृषि बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
मामले को देखते हुए, एसडीएम सदर प्रवीण त्रिवेदी ने कहा कि पुरकाजी खादर क्षेत्र में सोनाली नदी और बारिश के कारण पानी भर गया है, जिसे जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में निरीक्षण किया गया है. रामनगर मार्ग जलमग्न होने के कारण आवा जावी अभी बंद है. इसके के लिए नाव की व्यवस्था की जा रही है. स्थानांतरित करने की अभी जरूरत नही है, हालात को देखते हुए अगली कार्यवाई की जाएगा.
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का पूरा फोकस लोगों को हर परेशानी से बचाने को लेकर है. ग्राम प्रधानों और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर स्थिति की निगरानी की जा रही है. जहां भी समस्या सामने आएगी, उसका समाधान किया जाएगा.