मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में तितावी पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए छतेला क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी-भरकम कटे हुए पेड़ और उन्हें ले जा रही एक ट्रॉली जब्त की।
पुलिस टीम ने तत्काल ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। इस मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, ताकि आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। तितावी थाना प्रभारी पवन चौधरी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उनकी इसी तत्परता के कारण अवैध कटान की इस बड़ी घटना को समय रहते रोका जा सका।