मुजफ्फरनगर में कल स्कूलों की छुटटी-जानें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर। जनपद में छठ महापर्व (सूर्य षष्ठी व्रत) के पावन अवसर पर 28 अक्टूबर को जिले के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जनपद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा मना रहे हैं। पर्व की धार्मिक और सामाजिक महत्ता को देखते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

बीएसए ने बताया कि यह अवकाश सभी परिषदीय स्कूलों पर लागू रहेगा।
श्रद्धा, आस्था और सूर्योपासना का पर्व छठ पूजा के अवसर पर आज से ही घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाएं नदी, तालाब और सरोवरों के किनारे सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटी हैं। यह पर्व सूर्य देव और छठी मइया की उपासना का प्रतीक है, जो लोक आस्था और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संदेश देता है।