मुजफ्फरनगर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज जिला पंचायत सभागार में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एडीएम न्यायिक सुशील कुमार, चकबंदी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया।