मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिल की मौत हो गई। वह अपने पति और बच्चों के साथ रिश्तेदारी जा रही थी।
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं तीन बच्चों को मामूली रूप से चोटें आई है। उनका निजी स्तर पर इलाज किया गया है।
अब जानिए पूरा मामला…
शाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के रहनेवाले इरशाद (30) कोल्हू की चक्की चलाते हैं। परिवार में पत्नी शमा परवीन(25) और तीन बच्चे अब्दुल समद(5), ईश्म( साढ़े 3) और ईशा (2) हैं। गुरूवार की सुबह इरशाद अपने तीनों बच्चों और पत्नी साथ परसौली गांव में अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे। इसी बीच जौला गांव के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
तीनों बच्चे घायल
ट्रक बुढ़ाना से कांधला की ओर जा रहा था। हादसे में शमा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ ही देर में उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चे घायल हो गए। जिनका निजी स्तर पर इलाज किया गया।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं भीड़ इकट्ठा होती देख चालक अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकला। पुलिस ने मौके से उत्तरखंड के नंबर प्लेट लगी ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने फरार चालक शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।