मुजफ्फरनगर में दो कारों की जोरदार टक्करः एक्सीडेंट से दहले लोग

मुजफ्फरनगर। ग्राम खोकानी में दो कारों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना मुजफ्फरनगर रोड पर हुई।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक काली कार ने एक सफेद कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

टक्कर में एक महिला और एक युवक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर केंद्रीय एंबुलेंस सेना बल (C.A.S.F) की रोड सेफ्टी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारें गाजियाबाद जिले की हैं।