‘सिया नहीं जाना चाहती थी लोहागढ़ किला, खुद केतन की मां ने भेजा’, पुणे मर्डर केस में नया ट्विस्ट

Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया ट्विस्ट आया है. केतन की मंगेतर सिया गोयल लोहागढ़ किला नहीं जाना चाहता थी. केतन की मां के कहने पर ही वह गई. ऐसा दावा सिया की मां ने किया है. जी हां, केतन की हत्या की आरोपी सिया गोयल की मां का कहना है कि उनकी बेटी अपने मंगेतर केतन अग्रवाल के साथ लोहागढ़ किले के ट्रेक पर जाने को लेकर हिचकिचा रही थी. लोहागढ़ किला जाने से एक दिन पहले तक वह नहीं जाना चाहता थी. केतन की मां ने ही फोन पर सिया को जाने के लिए मनाया था. यह बात हत्या से एक दिन पहले की है. उनकी बातचीत के रिकॉर्ड में भी है.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने बताया कि घटना से एक रात पहले सिया और केतन के बीच वीडियो कॉल हुई थी. उस वीडियो कॉल में उन्होंने लोहागढ़ ट्रेक के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि जब केतन की मां कॉल में शामिल हुईं, तो सिया ने उनसे कहा कि वह लोहागढ़ किले के ट्रेक पर नहीं जाना चाहती, लेकिन केतन की मां ने सिया को केतन के साथ जाने के लिए मनाया.

‘केतन की मां ने ही जाने को कहा था’
सिया की मां पूजा ने कहा, ‘यह बातचीत उनके चैट रिकॉर्ड में है. सिया ने कहा था कि वह नहीं जाना चाहती, लेकिन केतन उसे मनाने की कोशिश कर रहा था.’ गौरतलब है कि यह लोहागढ़ किला वहीं है, जहां से सियाी और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल को धक्का दिया था. इसी लोहागढ़ किले पर ट्रेक के दौरान केतन की हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस मामले में सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को अरेस्ट किया है और पूछताछ जारी है.

‘सिया ने कभी नाखुशी नहीं जताई’
सिया की मां पूजा ने कहा कि परिवार सिया और केतन की शादी की तैयारी कर रहा था. सिया की मां ने इस बात से इनकार किया कि उनकी बेटी ने कभी इस रिश्ते को लेकर कोई नाखुशी जताई थी. उन्होंने कहा, ‘परिवार को सिया और केतन की शादी से बहुत उम्मीदें थीं. बहुत प्यार था. केतन का परिवार भी सिया के साथ प्यार और सम्मान से पेश आता था. सभी कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थे. उन्होंने सिया के जन्मदिन के जश्न के लिए कई कार्यक्रम तय किए थे.’ सिया की मां ने कहा कि केतन की मां ने ही लोहागढ़ जाने को कहा था.

‘चेतन के बारे में कोई जानकारी नहीं’
उन्होंने आगे कहा कि अगर केतन और सिया के बीच कोई मतभेद होता तो परिवार को इसकी जानकारी जरूर होती. उन्होंने कहा, ‘अगर हमें लगता कि सिया को कोई समस्या हो रही है या वह केतन से बात नहीं कर पा रही है, तो वे हमसे इस बारे में बात करते. सिया ने इस शादी को लेकर कभी कोई नाराजगी नहीं जताई.’ पूजा ने यह भी दावा किया कि परिवार को सिया और चेतन के बीच किसी भी तरह के संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

‘…तो मेरी बेटी को भी धक्का दे दो’
पूजा ने कहा, हमें चेतन के बारे में कुछ भी पता नहीं था. सगाई के बाद से वह सिर्फ केतन से ही बात करती थी.’ पूजा ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि उनकी बेटी इस अपराध में शामिल है. उन्होंने कहा कि अग सिया दोषी पाई जाती है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे उसी जगह से नीचे धक्कार देकर फेंक दिया जाना चाहिए जहां से केतन को फेंका गया था.’