पत्नी से झगड़ा, फिर मचाया खूनी तांडव, 9 लोगों को सुला डाला मौत की नींद

Suriname News: बीते दिन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भयंकर गोलीबारी हुई थी, जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई थी. अब सूरीनाम में एक व्यक्ति ने चाकूबाजी की है जिसमें 5 बच्चों सहित नौ लोगों कि जान चली गई. चाकूबाजी करने से पहले उसकी पत्नी से बहस भी हुई थी. इस वारदात की वजह से दहशत फैल गई है. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बेटी को 44 बार मारा चाकू
दक्षिण अमेरिकी देश की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आदमी मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहा था और उसके घर और उसके आसपास हुए हमले में उसके अपने चार बच्चे मारे गए. आरोपी की उसकी पत्नी से फोन पर बहस हुई थी, जिसके बाद उसने अपनी 11 साल की बेटी को घर के किचन में 44 बार चाकू मारा.

पुलिस ने कही ये बात
लोकल पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक आदमी ने हाजी इडिंग सोमितावेग में एक घर में चार बड़ों और पांच बच्चों को एक नुकीली चीज से मार डाला. इसके अलावा इसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. हमले की सूचना पाने के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों को आरोपी पर गोली चलानी पड़ी, जिसकी वजह से हमलावर के पैर में गोली लगी है, उसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एक साथ खड़ा होना चाहिए

हमलावर के पड़ोसियों की मानें तो चाकू मारने वाले को मेंटल हेल्थ की दिक्कतें थीं. इस वारदात के बाद सूरीनाम की प्रेसिडेंट जेनिफर गीरलिंग्स-साइमन्स ने अपने फेसबुक पेज पर हत्याओं पर जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि ऐसे समय में जब परिवार और दोस्तों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और एक-दूसरे का साथ देना चाहिए, हम इस कड़वी सच्चाई का सामना कर रहे हैं कि दुनिया का एक और पहलू भी है.

एक पिता जो अपने ही बच्चों की जान ले लेता है और इस चक्कर में अपने पड़ोसियों को भी मार डालता है, मैं इस अकल्पनीय मुश्किल समय में दुख में डूबे सभी लोगों के लिए बहुत ताकत, हिम्मत और आराम की कामना करती हूं. इसके अलावा लिखा कि सरकार पीड़ितों के रिश्तेदारों को प्रोफेशनल मदद देगी और अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी.