जिनपिंग की कुर्सी पर घात लगाए बैठे हैं चीनी अधिकारी? तख्तापलट होते ही कौन हथिया सकता है सत्ता

China Politics: चीन की राजधानी बीजिंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से बढ़ती सैन्य गतिविधियां देखी गईं. वहीं यहां पर कुछ समय से राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तख्तापलट का षड्यंत्र भी चल रहा है. इसको लेकर जिनपिंग पूरी तरह अलर्ट हो चुके हैं और उन्होंनें अपने सबसे करीबी माने जाने वाले एक शख्स को संदेह में गिरफ्तार करवा लिया. कहा जा रहा है कि जिनपिंग के साथ एक होटल में बड़ा कांड होने वाला था, हालांकि उन्हें समय रहते इसकी भनक लग गई और वह बाल-बाल बच गए. वैसे तो जिनपिंग का तख्तापलट मुश्किल है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो आखिर कौन उनकी गद्दी पर विराजमान हो सकता है?

ली कियांग छीनेंगे जिनपिंग की सत्ता?
ली कियांग चीन के मौजूदा प्रधानमंत्री हैं. उन्हें जिनपिंग का सबसे खास माना जाता है. कहा जा रहा है कि अगर चीन में सत्ता पलटती है तो वही शी जिनपिंग के अगले उत्तराधिकारी होंगे, हालांकि समस्या ये है कि उनकी पूरी ताकत ही जिनपिंग पर निर्भर है. वह वफादार और सिस्टम को संभालने के लिए बेहतर नेता हैं, लेकिन अपने दम पर सत्ता को चुनौती देने का दम उनमें थोड़ा कम है.

डिंग शूजियांग संभालेंगे पद?
शी जिनपिंग के चीफ ऑफ स्टाफ डिंग शूजियांग उनके साथ साए की तरह रहते हैं. उन्हें पार्टी से जुड़ी हर फाइल और सीक्रेट का पता है. जिनपिंग के बाद शूजियां राष्ट्रपति पद के बड़े दावेदार हो सकते हैं क्योंकि ये पर्दे के पीछे से खेल करने में माहिर हैं. शूजियांग चुपचाप सारी प्लानिंग कर सटीक समय पर वार करते हैं.

वांग हुनिंग हासिल करेंगे सत्ता?
वांग हुनिंग भी चीन के अगले राष्ट्रपति के तौर पर खतरनाक दावेदार माने जाते हैं. उन्होंने ही जिनपिंग को ‘चीन का सपना’ वाली सोच का आइडिया दिया था. कहा जाता है कि वांग खुद कुर्सी पर बैठने के बदले किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं. वह पार्टी की विचारधारा को बचाए रखने के लिए नया चेहरा तय कर सकते हैं.

झाओ लेजी के हाथ कमान
झाओ लेजी चीन में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पूर्व प्रमुख. मौजूदा समय में वह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के तीसरे सबसे वरिष्ठ सदस्य और राष्ट्रीय जन कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं. कहा जाता है कि इनके पास पार्टी के हर नेता की रॉ फाइल है और अगर तख्तापलट के दौरान खींचतान होती है तो वह सबको अपनी फाइलों का डर दिखाकर अपनी तरफ कर सकते हैं. इसके चलते वह चीन के सबसे पावरफुल शख्स में से एक माने जाते हैं.