आतंकी डॉक्टर उमर का एक्सक्सूलिव फुटेज, धमाके से पहले के वीडियो में बोला शहीद होने की बात

Delhi Bomber Umar Video: दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका करके देश को दहलाने की कोशिश करने वाले यानी फिदायीन हमला करके वाले ‘अलफलाह’ यूनिवर्सिटी के आतंकी डॉक्टर उमर का आखिरी वीडियो सामने आया है. वीडियो में उमर मरने से पहले शहीद होने की बात कर रहा है. यह वीडियो जांच एजेंसी एनआईए ने डॉक्टर उमर के करीबी साथी और क्राइम पार्टनर जसीर बिलाल वानी को गिरफ्तार करने के बाद उसके फोन की जांच के दौरान बरामद किया. आपको बता दें कि बिलाल को अब दिल्ली लाया गया है.

एनआईए को फोन से मिला वीडियो
बिलाल को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. बिलाल को NIA ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया. दिल्ली को धमाके से दहलाने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी का सहयोगी है बिलाल. उमर नबी के साथ मिलकर बिलाल ने ब्लास्ट की साजिश रची थी.

वीडियो का हिंदी अनुवाद
आतंकी उमर ने अपना आखिरी वीडियो खुद बनाया था. लास्ट वीडियो के कुछ अंश आइए आपको बताते हैं. बकौल उमर, ‘आत्मघाती हमलों का सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि जब कोई व्यक्ति ये मान लेता है कि वो किसी तय समय और स्थान पर निश्चित रूप से मरने जा रहा है तब वो एक खतरनाक मानसिकता में प्रवेश कर जाता है. वह खुद को एक ऐसी स्थिति में रखता है जहां वह मान लेता है कि मौत ही उसकी एकमात्र मंजिल है.’

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो फरीदाबाद में आतंकवादियों के सैकड़ों किलो के विस्फोटक पदार्थों की खेप बरामद होने के बाद बनाया गया था. बिलाल वानी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश से जुड़ा था. दिल्ली में 10 नवंबर को सुसाइड अटैक करने वाले व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल ने इससे पहले हमास की तरह ड्रोन और रॉकेट से हमले की प्लानिंग की थी. ये खुलासा हुआ है उमर के साथी जसीर बिलाल उर्फ दानिश की गिरफ्तारी के बाद. डॉक्टर मॉड्यूल ने दिल्ली पर रॉकेट और ड्रोन से हमले का प्लान किया था. जिसमें ड्रोन को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश थी और बिलाल ही इसमें ड्रोन को मॉडिफाई करने में लगा था.

लाल किले के सामने हुए बम ब्लास्ट की जांच भले ही NIA कर रही है. लेकिन देश के खिलाफ रची गई इस साजिश के राज फाश करने के लिए देश भर की एन्टी टेरर यूनिट्स अपने स्तर पर जांच कर रही हैं. जिसमे सबसे अहम है 150 से ज्यादा फोन की CDR और एन्क्रिप्टेड कॉल का IP एड्रेस. ताकि कॉल कहां से आई है ये पता चल सके.

उमर के साथी जसीर बिलाल उर्फ दानिश की गिरफ्तारी के बाद 68 मोबाइल नंबरों की जांच हो रही है. सूत्रों के मुताबिक इन नंबरों पर पाकिस्तान और तुर्किये से फोन आते थे. दिल्ली में 10 नवंबर को सुसाइड अटैक करने वाले व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल ने आतंकवादी संगठन हमास की तरह ड्रोन और रॉकेट से हमले की प्लानिंग की थी.