नई दिल्ली: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी फाइनली हो चुकी है. शादी की एक इनसाइड फोटो खूब वायरल हो रही हैं. इसे देखकर आप भी कहेंगे ये है असली खुशी. आमिर और गौरी ने ये खास मौका अपने बेहद करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया. इस मौके पर करीब 150 मेहमान थे.
घर की सजावट से लेकर आमिर और गौरी के कपड़ों तक हर एक चीज बेहद सिम्पल और मिस्ट परफेक्शनिस्ट के टेस्ट के हिसाब से थी. शादी में आमिर खान के तीनों बच्चे, जुनैद खान, आइरा खान और आजाद शामिल थे. आजाद तो शादी की डॉक्युमेंटेशन के वक्त आमिर के साथ ही बैठा नजर आया. इसके अलावा गौरी का बेटा भी कपल के बीच में बैठा पूरी प्रोसेस और माहौल इंजॉय करता नजर आया.
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एंग्लो-इंडियन परिवार से आती हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश बैकग्राउंड से हैं. हालांकि अपनी पहचान के बारे में पूछे जाने पर गौरी खुद को गर्व से इंडियन बताती हैं. आमिर खान ने एक बातचीत में बताया था कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे. लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था. इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी उनके बारे में लिखा है.
प्रोफेशनल लाइफ में क्या करती हैं गौरी?
गौरी स्प्रैट लंबे समय तक बेंगलुरु में रहीं और पेशेवर तौर पर बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़ी रही हैं. फिलहाल वो आमिर खान के प्रोडक्शन से भी जुड़ी हुई हैं. हालांकि वो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कम ही नजर आती हैं. लिंक्डिन प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद फैशन से जुड़ा कोर्स किया. इसके अलावा गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया.