Poorest CM: आज का दिन बिहार के लिए काफी ज्यादा बड़ा है, क्योंकि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. NDA की प्रचंड जीत के बाद कई तरह के अफवाहों पर आज विराम लग जाएगा. इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं देश के उन मुख्यमंत्रियों के बारे में जो सबसे ज्यादा अमीर और गरीब हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)की रिपोर्ट के मुताबिक आइए जानते हैं कि देश के सबसे अमीर सीएम का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है.
देश के सबसे अमीर सीएम
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की संपत्ति की बात करें तो उनके पास 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं एडीआर की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम की कुल औसत स्वघोषिथ आय 13,34,738 रूपए है. हालांकि इन सभी मुख्यमंत्रियों की पूरी संपत्ति की बात करें तो ये कुल मिलाकर 1,632 करोड़ रुपये होती है. रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर सीएम हैं. उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. नायडू अपनी संपत्ति की वजह से हमेशा चर्चाओं में भी रहते हैं.
दूसरे-तीसरे नंबर पर हैं ये सीएम
जबकि दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹332 करोड़ रुपए है. वहीं तीसरे स्थान पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ₹51 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं.
सबसे गरीब सीएम
जब भी कहीं पर अमीर लोगों की बात होती है तो लोगों के मन में सबसे गरीब व्यक्तियों की बात चलने लगती है. ऐसे में अब हम जानेंगे कि देश का सबसे गरीब सीएम कौन है? पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सबसे गरीब सीएम की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने सबसे कम अपनी संपत्ति घोषित की है. रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी के पास सिर्फ ₹15.38 लाख की संपत्ति है और ये सभी चल संपत्ति है.