Weather Update: कड़कड़ाती ठंड का बढ़ने वाला है डबल डोज, यहां जमकर बरसेंगे इंद्रदेव, IMD का बड़ा अलर्ट

Weather Update: एक ओर जहां उत्तर भारत में भीषण ठंड देखने को मिल रही है तो वहीं देश के कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश से मुसबीत बढ़ने वाली है. इसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है. मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसको लेकर 10 बड़े शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. चलिए जानते हैं कि कल शनिवार 6 दिसंबर 2025 को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने भारी ठंड के बीच बड़ा अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल में भारी बारिश के चलते अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. वहीं कई शहरों में भी इससे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीच लुढ़क सकता है. इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली, आगरा, शिमला, नैनीताल, प्रयागराज, मनाली, चंडीगढ़, देहरादून, कानपुर और लखनऊ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी
राजधानी दिल्ली भी इन दिनों भीषण ठंड से सुकड़ रही है. यहां शीत लहर का प्रकोप जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषित और जहरीली हवा का तांडव मचा रहा. लोगों को इससे बिल्कुल राहत नहीं मिल रही है. एयर क्वालिटी भी एकदम खराब स्थिति में चल रही है. शनिवार 6 दिसंबर 2025 की बात करें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में भी ठंड के चलते तापमान लुढ़कने की स्थिति में है. मौसम विभाग की ओर से बाराबंकी, मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, बरेली, आगरा और टुंडला में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है. बिहार की बात करें तो यहां के बक्सर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पटना, भोजपुर, सारण, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में ठंड से लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं.