भारतीय क्रिकेट के मौजूदा दौर में विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी सबसे बड़े क्रिकेटर्स हैं। सबसे खास बात ये है कि तीनों के सबसे पहला बच्चा एक बेटी है। शायद आप ने नोटिस नहीं किया होगा, लेकिन इसके पीछे बहुत गहरी साइंस है।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर योकेश अरुल अपनी एक वीडियो में कहते हैं कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और एम एस धोनी के यहां बेटी होना केवल एक संयोग नहीं है। बल्कि इसके पीछे साइंस छिपा हुआ है, जिसपर आपने कभी ध्यान नहीं दिया।
कैसे होता है लड़का-लड़की डिसाइड?
डॉक्टर ने बताया कि X क्रोमोजोम फीमेल को रिप्रेजेंट करता है और Y क्रोमोजोम मेल को रिप्रेजेंट करता है। वैज्ञानिक रूप से Y क्रोमोजोम X क्रोमोजोम के मुकाबले ज्यादा नाजुक होता है। महिला के एग में केवल X क्रोमोजोम होता है और पुरुष के स्पर्म में XY क्रोमोजोम, अगर महिला के एग से पुरुष का Y क्रोमोजम मिलता है तो लड़का होता है और X क्रोमोजोम मिलता है तो लड़की होती है।
Y क्रोमोजोम होता है ज्यादा नाजुक
डॉक्टर आगे बताते हैं कि जब पुरुषों का शरीर अत्यधिक स्ट्रेस, इंटेंस ट्रेनिंग या हेवी फिजीकल लोड में होता है तो Y क्रोमोजोम से भरा स्पर्म सबसे पहले डैमेज हो जाता है। जबकि X क्रोमोजोम से भरा स्पर्म के जीवित रहने की संभावना ज्यादा होती है।
इन ग्रुप में बेटी होने का पैटर्न ज्यादा
डॉक्टर योकेश अरुल बताते हैं कि कई सारी रिसर्च ने नोटिस किया है कि एथलीट, सैनिक या क्रिकेटर जैसे हाई इंटेंसिटी ग्रुप में बेटी होने का पैटर्न थोड़ा ज्यादा आम होता है।
फुटबॉल प्लेयर्स पर हुई थी रिसर्च
एक साइंटिफिक रिसर्च का और हवाला देते हुए एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रोफेशनल फुटबॉल प्लेयर्स पर हुए अध्ययन में रिजल्ट काफी चौंकाने वाले थे। क्योंकि उनमें भी बेटियों का रेशो खासतौर से ज्यादा देखने को मिला था।