- बीजेपी पर हमलावर तो नीतीश पर नरम दिखे तेजस्वी, कहा- चाचा पलटे नहीं, भाजपा ने हाइजैक कर लिया - May 19, 2024
- बिहार में कहीं बारिश तो कहीं ‘लू’ बरपाएगा कहर, 48 डिग्री के पार पहुंच पारा, जानें अपने जिले का हाल - May 19, 2024
- पटना में मजदूरों को ले जा रही नाव पलटी, कई लोगों के डूबने की आशंका - May 19, 2024
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे फरसगांव, भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल इन सभाओं से चुनाव के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी। बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके पहले रैली निकलेगी। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें भी शामिल होंगे। प्रियंका यहां पुलिस मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगी। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।
उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष आज भरेंगे नामांकन फॉर्म
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की नामांकन रैली में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा शामिल होंगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की नामांकन रैली भी शुक्रवार को ही है। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे।