बर्फबारी के बीच रेलवे ने शेयर किया ‘स्वर्ग का खूबसूरत नजारा’, वीडियो देख लोग हुए पागल

Railway shared 'beautiful view of heaven' amid snowfall, people went crazy after watching the video
Railway shared 'beautiful view of heaven' amid snowfall, people went crazy after watching the video
इस खबर को शेयर करें

Viral Video: कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। खासकर, सर्दियों में बर्फबारी से कश्मीर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। कश्मीर में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। इनमें श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, बडगाम आदि प्रमुख हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए कश्मीर की सैर करते हैं। पर्यटकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने भारी बर्फ़बारी के बीच भी परिचालन को जारी रखा है। इसकी पुष्टि मीडिया पर वायरल वीडियो से होती है।

इस वीडियो को रेलवे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बर्फ की चादर से ढकी खूबसूरत वादियों के बीच रेल गुजर रही है। आपको बता दें कि सर्दियों में कश्मीर में जमकर बर्फबारी होती है। इसके चलते घाटी बर्फ की चादर से ढक जाती है।

इस सीजन में सफर करना आसान नहीं होता है। इसके बावजूद भारतीय रेल का प्रयास सराहनीय है। जब कड़ाके की ठंड में भी पर्यटक घाटी की सैर कर रहे हैं। इस वीडियो में रेल बनिहाल से बडगाम के बीच ‘हामरे’ स्टेशन से गुजर रही है। यह स्टेशन बर्फ की चादर से पूरी तरह ढकी है। यह दृश्य बेहद खूबसूरत है।

इस वीडियो को रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ की चादर से ढकी घाटी से गुजरती ट्रेन का विहंगम नजारा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 42 हजार से अधिक बार देखा गया है और 6 हजार से लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर भारतीय रेल की जमकर तारीफ की है।

एक यूजर भूपेंद्र सिंह ने कमेंट कर लिखा है- वाह! हमारी भारतीय रेलवे के बेमिसाल दर्शन कश्मीर की खूबसूरत वादियों से गुजरती ट्रेन का दृश्य तो स्विट्जरलैंड एवं यूरोप के दृश्य को भी फीका कर रहा है। भारतीय रेलवे पर हम सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए, आज भी दुनिया की सबसे सस्ती एवं सुखद यात्रा का भरोसा भारतीय रेलवे से ही संभव है।