राजस्थान में सर्दी और कोहरा एक बार फिर बढ़ने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में आज घना कोहरा छाया रहा, जिससे न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की गई बल्कि सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया.
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, लेकिन उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम, जबकि कई इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया.
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिसका सीधा असर जनजीवन और यातायात पर पड़ा. वहीं, तापमान की बात करें तो राजस्थान में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला.