राजस्थान में Toll पर बंदा 100 गाड़ियों की लाइन तोड़कर आगे घुसा

सिविक सेंस सिर्फ ये नहीं है कि आप गंदगी न करें बल्कि पब्लिक प्लेस पर लगी लंबी लाइन में नियम से लगकर आगे बढ़ना भी सिविक सेंस ही है। राजस्थान का एक वीडियो इसके बिल्कुल उलट है और इंटरनेट पर गुस्से की वजह बन रहा है।

इसमें कुछ युवक टोल पर लगी लंबी लाइन में न लगकर सीधे आगे पहुंच जाते हैं, फिर इसकी खुशियां भी मनाते हैं। इन युवकों की हंसी इंटरनेट यूजर्स को अच्छी नहीं लग रही है। ये वीडियो इंटरनेट के चक्कर लगा रहा है और नेटिजंस के गुस्से का सामना कर रहा है। इस वीडियो को अंकित पांडे ने शेयर किया है। वो लिखते हैं कि कुछ लोग खुद को नियमों से ऊपर समझते हैं। यही लोग दूसरों के ऐसा करने पर शिकायत करते हैं।

इस वीडियो में कार वाले युवक बताते हैं कि वो करीब 100 कारों को पीछे छोड़ आए हैं। इस पर खूब हंसते भी हैं। फिर तेजी से कार आगे बढ़ती है और बिल्कुल आगे पहुंच जाती है। अब यहां एक दो कारों के आगे बढ़ते ही वो लाइन में खुद को एडजस्ट कर लेते हैं।

मिशन सक्सेसफुल पर गुस्सा

जैसे ही ये युवक आगे पहुंचते हैं और ये सुनिश्चित हो जाता है कि अब तो ये निकल ही जाएंगे तो ये इसको मिशन सक्सेसफुल का नाम दे देते हैं। फिर खूब तेजी से हंसते हैं। पर इस हंसी से ही उन्हें और गुस्सा मिल रहा है।

20000 का चालान कटे
इस वीडियो को देखकर लोग इन युवकों पर गुस्सा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इन पर कम से काम 20000 का चालान कटना चाहिए। वहीं एक यूजर का कहना है कि इन लोगों को वापस आखिरी में भेज कर लाइन में लगवाना चाहिए।