राजस्थान: कई जिलों में मानसून की कमजोर एंट्री: राजस्थान में अब तक 13 फीसदी ज्यादा बरसात

जयपुर. राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में गुरुवार को मानसून की एंट्री हुई, लेकिन यह एंट्री कमजोर रही। हालांकि शुक्रवार दोपहर श्रीगंगानगर में बारिश हुई। 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।

इधर, गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में अब मानसून की बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। 11 जुलाई से मानसून के कमजोर फेज की शुरुआत होगी।

ये ब्रेक एक हफ्ते का रह सकता है। अब तक प्रदेश में औसतन 95 मिमी. बारिश हुई है। इधर जुलाई में भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है।